माहेश्वरी वंशोदय" फ़िल्म का विमोचन 22 जून को रामेश्वरम भवन में
भीलवाड़ा। माहेश्वरी समुदाय के इतिहास, उत्पत्ति और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर समाजसेवी एवं शोधकर्ता श्री चंद्र मोहन शारदा द्वारा 20 मिनिट की शोध परक फिल्म माहेश्वरी वंशोदय का निर्माण किया गया है। जिसका विमोचन 22 जून को होगा।
यह जानकारी देते हुए श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री केदार मल जागेटिया ने बताया कि
ए आई द्वारा निर्मित फिल्म को महाभारत काल में हुई उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथाओं, भगवान महेश से संबंधित मान्यताओं, ग्रंथों के सार को समायोजित करते हुए मंदिरों, राजप्रासादो एवं ऐतिहासिक परिवेश में फिल्माई गई फिल्म का विमोचन समाज के भामाशाह श्रीमान ज्योति कुमार जी माहेश्वरी द्वारा महासभा के पूर्व सभापति श्रीमान रामपाल जी सोनी, समाजसेवी एवं भामाशाह श्रीमान निर्मल जी मूंदड़ा के सानिध्य में महेश नवमी की पूर्व संध्या दिनांक 22/06/26 सोमवार को रात्रि 8:15 बजे मेवाड़ की पावन धरा भीलवाड़ा में स्थित "रामेश्वरम भवन" हरनी महादेव रोड़ पर किया जाएगा।
मंत्री सुरेश बिड़ला ने एवं प्रभारी सुनीत जागेटिया ने बताया कि फिल्म का प्रसारण हास्य हंगामा (कवि सम्मेलन) से पूर्व किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक समाज जन समय से पूर्व 8.00 बजे पधार कर अपना स्थान सुनिश्चित करें।
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?