पुलिस की चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जयपुर । झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने चोरों के खिलाफ बडी कार्रवाई कर मल्हारगंज चौमहला स्थित गोदाम से सोयाबीन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब 13 क्विंटल सोयाबीन से भरे 30 कट्टे बरामद किये है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बचन्या कंजर पुत्र मेताप उर्फ मेहताप कंजर (34), धनराज कंजर पुत्र नागूसिंह (21), कुशाल कंजर पुत्र पटल्या (30) एवं मोखमिया कंजर पुत्र हरला (34) कंजर डेरा बामनदेवरिया थाना उन्हैल जिला झालावाड़ के रहने वाले है। सोयाबीन चोरी के अज्ञात मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन अभियान चला इनकी पहचान व मौजूदगी का गुप्त रूप से पता लगा कर मुलजिमानों गिरफ्तार किया।
एसपी तोमर ने बताया कि फरियादी श्याम लाल राठौर ने 20 दिसम्बर को थाना गंगधार पर रिपोर्ट दी कि 18 व 20 दिसम्बर की रात मल्हारगंज स्थित उसके गोदाम से अज्ञात चोर सोयाबीन के कट्टे चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजी लाल मीना व सीओ जय प्रकाश अटल के सुपरविजन एवं एसएचओ अमर नाथ जोगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।एसएचओ योगी व उनकी टीम द्वारा सघन अभियान चला आरोपियों की पहचान व मौजूदगी का गुप्त रूप से पता लगा गल्ला व्यापारी के गोदाम से सोयाबीन की फसल चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों धनराज कंजर, कुशाल कंजर, मोखमिया कंजर व बचन्या कंजर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराए गये 30 कट्टे कुल 13 क्विंटल करीब सोयाबीन बरामद करने में सफलता हासिल की है। घटना के कुलसी एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अमर नाथ जोगी के साथ कांस्टेबल राकेश कुमार, मुकेश कुमार, रघुवीर सिंह, जगदीश, रामनिवास, विनोद कुमार, बृजेश कुमार व रमेश चन्द शर्मा शामिल थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी