भजनलाल कैबिनेट में होने वाला है बड़ा बदलाव
साल 2025 की शुरुआत में राजस्थान की भाजपा सरकार और संगठन में बदलाव होने की पूरी संभावना है। इस बात के संकेत प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने भी दे दिए हैं। भाजपा सरकार और संगठन से पुराने नेताओं की विदाई होगी।
खबरों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बोल दिया कि यह तो स्वभाविक प्रक्रिया है। पुराने पेड़, सूखे पेड़ गिरेंगे, नए पत्ते उभरेंगे।
राधामोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भजनलाल कैबिनेट और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर बोल दिया कि जवान टीम बनेगी, नए कार्यकर्ता पदों पर होंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि अनुभवी कार्यकर्ता अन्य दायित्वों पर होंगे। नए और पुराने का सम्मिलन होंगे। राधामोहन दास अग्रवाल ने मीडिया के सामने कहा कि नए लोगों को मौका भी दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि सभी विधायकों को तो मंत्री नहीं बनाया जा सकता है।
नॉन परफॉर्मिंग और विवादित मंत्री हो सकते हैं बाहर
खबरों की मानें तो गत एक साल से नॉन परफॉर्मिंग और विवादित मंत्री भजनलाल कैबिनेट से बाहर जा सकते हैं। यानी अब भजनलाल कैबिनेट से बड़ी संख्या में मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। आगामी समय ही बनाएगा कि राजस्थान में कौनसे विधायक कैबिनेट से बाहर होते हैं और किन को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। जल्द ही इस बात का खुलासा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल कई बार भाजपा आलाकमान से मिल चुके हैं।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया