कर्ज में डूबे किसानों को बड़ी राहत: 30 जून तक भुगतान करें, 100% ब्याज माफी का लाभ पाएं!
जयपुर। समय पर ऋण नहीं चुका पाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 किसानों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत अगर किसान 30 जून 2025 तक अपनी बकाया राशि जमा कर देते हैं, तो उन पर लगाया गया संपूर्ण अवधि पार ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
जयपुर जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड द्वारा किसानों को योजना की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। अब तक बैंक की ओर से 76.66 लाख रुपए की राशि की वसूली भी की जा चुकी है। योजना का उद्देश्य किसानों को ऋण के बोझ से राहत दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
बैंक प्रशासक ज्योति गुप्ता ने योजना को पूरी तरह किसान हितैषी बताया है। उन्होंने बताया कि 25% राशि जमा कर योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने वाले किसान 30 दिसंबर 2025 तक शेष राशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक की जयपुर शाखा में विशेष शिविर आयोजित कर काश्तकारों को रहनमुक्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
बैंक सचिव रजनी गुप्ता ने जिले के सभी ऋणी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते इस योजना का लाभ उठाएं और अपने कर्ज से मुक्त होकर दोबारा आर्थिक रूप से सशक्त बनें। सरकार ने योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।
यह योजना न केवल किसानों को राहत देने का काम कर रही है, बल्कि उन्हें एक बार फिर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा