बीकानेर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! स्पा सेंटर से 4 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार
बीकानेर के कोतवाली थाना इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने मंगलवार को दिन में दबिश दी। पुलिस को यहां अनैतिक कार्य हो रहे होने की शिकायत मिली थी। स्पा सेंटर में आठ युवक-युवतियां मिले। जिसे पुलिस थाने ले गई और तस्दीक करने के बाद पाबंद कर छोड़ दिया।
सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि कोटगेट के अंदर जोशीवाड़ा में संचालित स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य की शिकायत मिलने पर जांच के लिए पुलिस दल भेजा गया। यहां से पुलिस ने चार युवतियों सहित आठ जनों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक बीकानेर के है। जबकि युवतियां एक चूरू, एक दिल्ली और दो श्रीगंगानगर की है। मोबाइल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन साक्ष्य मिले है।
दलाल व युवक पाबंद
सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक मौके पर नहीं मिली। मौके पर मिले दो युवक लोन की किस्त लेने आए होने के साक्ष्य प्रस्तुत करने पर उन्हें छोड़ दिया। दो युवकों के मोबाइल में युवतियों की सप्लाई करने का कार्य करने और दलाली करने के साक्ष्य मिलने पर उन्हें पाबंद किया गया है। दलाल के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। वह चंडीगढ़, दिल्ली, श्रीगंगानगर सहित कई जगह की संदिग्ध युवतियों से संपर्क में है।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा