वक्फ के पास जो भूमि है उसे हम नहीं छेड़ेंगे, विवादों का निर्णय अब करेगा कोर्ट :— मदन राठौड़
जयपुर,/ जोधपुर 14 अप्रैल 2025। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर प्रवास के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राठौड़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आज बाबा साहब का जन्मदिन है बाबा साहब अंबेडकर का संविधान की रचना में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने विदेश में शिक्षा प्राप्त की और दुनिया के संविधानों से छांटकर भारत के संविधान को सबसे उत्तम बनाया। बाबा साहब बड़े मेघावी भी थे उनकी प्रतिभा से तत्कालीन सत्ताधारी भयभीत थे और उन्होंने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस ने उनके सामने प्रत्याशी खड़ा किया। उन्होंने बाबा साहब को कमजोर करने की भूमिका निभाई थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि दी, जबकि तत्कालीन सरकारों ने उनका चित्र तक संसद में नहीं लगने दिया। भाजपा ने उनसे जुड़े स्थानो पर पंच तीर्थो का निर्माण किया। भाजपा उनके द्वारा किए गए कामों को सर्वव्यापी बनाने का काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब अंबेडकर दोनों ने मानववाद पर काम किया। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। भाजपा में जाति, लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वक्फ बिल संशोधन पर कहा कि जो भूमि वक्फ बोर्ड की है उसे हम नहीं छेड़ेंगे, वक्फ संशोधन बिल में विवादों का निर्णय अब कोर्ट के जरिए होगा। जो वक्फ के पास संपत्ति है उसका रजिस्ट्रेशन होगा, बोर्ड में कोई भी गैर मुस्लिम सदस्य नहीं होगा। सिर्फ निगरानी कमेटी में दो गैर मुस्लिम और महिला सदस्य होंगे। राठौड़ ने कहा कि आज वक्फ को लेकर जो आंदोलन कर रहे हैं वो बिल का लाभ उठा रहे थे। अब वक्फ का पैसा मुस्लिम समुदाय के उत्थान और शिक्षा के काम आएगा। वही देवस्थान विभाग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो आय आज मंदिर की है वह सरकार के पास आती है और फिर मंदिरों के रखरखाव के लिए वह पैसा खर्च होता है। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पहले वक्फ का पैसा गरीबों पर खर्च नहीं होता था जबकि वक्फ का पैसा व्यक्तिगत स्वार्थ पर खर्च हो रहा था इसलिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द