कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 40 दिन तक ब्रेक, बिहार, बंगाल और असम जाने वालों को होगा असर
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर आगामी 20 मार्च से 30 अप्रैल तक रेल सेवा बाधित रहेगी. गंगा पुल पर ट्रैक के काम को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया गया है. गंगा नदी पर स्थित रेलवे पुल का अप लाइन टर्फ बदलने का काम शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर आज लखनऊ मंडल के डीआरएम ने बताया कि रेलवे विभाग 20 मार्च से 30 अप्रैल तक रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगा.
कानपुर पुल बांया किनारा और कानपुर स्टेशन के बीच स्थित ब्रिज संख्या 110 पर यह कार्य होगा. पुराने स्टील टर्फ की जगह एच-बीम स्लीपर लगाए जाएंगे. इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित होगा. वर्तमान में जर्जर टर्फ के कारण अप लाइन की सभी ट्रेनों को पूरी तरह रोक कर गुजारा जा रहा है. इससे ट्रेनों की गति और यात्रियों की सुविधा प्रभावित हो रही है. नई सामग्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है.
रेलवे विभाग ने कार्य के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ब्लॉक से पहले सभी जरूरी उपकरण और सामग्री साइट पर पहुंचाई गई हैं. इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी नियमित निगरानी रख रहे हैं. यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने या मार्ग बदलने की जानकारी दी गई है. रेलवे सुरक्षा बल और तकनीकी टीम कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.
मुख्य ट्रैक की मरम्मत के साथ मेंटेनेंस
अन्य रेलवे मंडलों को भी पहले से सूचित कर दिया गया है. इससे मुख्य ट्रैक की मरम्मत के साथ मेंटेनेंस और शैडो ब्लॉक्स की योजना भी बनाई गई है. वहीं ट्रेनों की जानकारी देते हुए डीआरएम ने बताया कि यूपी में अलग-अलग वजहों से विभिन्न ट्रेन रूट प्रभावित होंगे. इसमें मार्च और अप्रैल में कई गाड़िया रद्द होंगी या मार्गों में फिर बदलाव किया जाएगा.
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
यात्रियों के लिए जो ट्रेन चलाई जा रही है, उसमें ढाई से 3 घंटे लेट होने की संभावना है. प्रतिदिन 9 घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा. लगभग 74 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है. कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर बाधित रहने वाली ट्रेनों में 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से 1 मई तक बाधित रहेगी, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू भी 20 मार्च से 1 मई तक नहीं चलेगी.
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए