ऑटो में बैठी बहन की लाइव लोकेशन पर भाई की नजर, पुलिस के पहुंचते ही हुआ हड़कंप
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में आम के बाग में एक महिला का शव एक बड़े बैग में मिला. जानकारी के मुताबिक 32 साल की आशा प्रजापति की हत्या एक ऑटो चालक ने की. आरोप है कि लूट के बाद महिला की हत्या कर शव को बैग में भर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने रेप की आशंका भी व्यक्त की है.
अयोध्या के रौनाही क्षेत्र की रहने वाली आशा इंटरव्यू देकर वाराणसी से मंगलवार देर रात लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पहुंची थी. वहां से ऑटो लेकर चिनहट निवासी अपने भाई के घर के लिए निकली थी. रास्ते में मोबाइल पर भाई और भाभी से बात भी करती रही और लाइव लोकेशन भी शेयर किया. लेकिन ऑटो चालक उसे मलिहाबाद इलाके में ले गया. मोबाइल पर गलत रास्ता देखकर भाई ने भाई ने यूपी 112 पर पुलिस को दी सूचना. पुलिस की टीम महिला की तलाश में जुटी और कुछ घंटे बाद मलिहाबाद में एक बैग में आशा का शव मिला. शव से जेवर और बैग से पैसे गायब मिले. भाई ने रेप के बाद लूटपाट और फिर हत्या की बात कही है. भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं.
आधे घंटे में घर पहुंचने की कही थी बात
भाई ने बताया कि ऑटो पर बैठने के बाद बहन ने आधे घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी. आधा घंटा गुजरने के बाद भाई ने कॉल किया तो आशा ने ड्राइवर से बात करवाई. जिस पर ड्राइवर ने कहा कि रास्ता ख़राब है इसलिए दूसरे रास्ते से आ रहा है. जिसके बाद आशा ने अपने भाई को लोकेशन भेज दी. भाई ने जब लोकेशन चेक की तो वो मलिहाबाद का था. जब भाई ने दुबारा कॉल किया तो मोबाइल ऑफ मिला. जिसके बाद भाई ने 112 डायल कर पुलिस को फ़ोन किया. पुलिस ने जब लोकेशन चेक की तो मलिहाबाद के वाजिदनगर का था. तलाशने के बाद आम के बाग़ में एक बैग मिला जिसमें आशा का शव था.
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण