बस और ऑटो की टक्कर, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक ऑटो और बस की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 8 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई. हादसा नेशनल हाईवे-11बी पर देर रात करीब साढ़े 11 बजे का बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सदर बाड़ी इलाके में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी है. हादसे में बस के ड्राइवर के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. बस की टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां 8 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
धौलपुर से जयपुर की ओर जा रहा थी बस
बताया जा रहा है कि बस धौलपुर से जयपुर की ओर जा रही थी. ऑटो सवार 15 लोग सवार थे, जो करीम गुमट इलाके के रहने वाले थे. ये सभी बरौली में एक शादी समारोह में गए थे. देर रात फंक्शन के बाद वे सभी ऑटो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. ।
बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल के मुताबिक, घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन एक अन्य ने रास्ते में दम तोड़ दिया.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि