Byju's की वैल्यू जीरो: फाउंडर रवींद्रन ने निवेशकों को ठहराया जिम्मेदार
Byju’s Update: एजुकेशन और टेक्नॉलजी कंपनी यानी एडटेक सेक्टर में एक समय बायजू (Byju’s ) का जलवा रहा है। यह इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रह चुकी है, पर अब इसकी स्थिति एकदम उलट हो गई है। जी हां, कुछ समय से बायजू वित्तीय संकट से घिरी हुई है।
निवेशक हैं जिम्मेदार
कंपनी के वित्तीय संकट को लेकर बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने कहा की अब इसकी वैल्यू जीरो हो गई है। कंपनी की इस हालात के लिए उन्होंने निवेशकों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब मैं कंपनी को एक्सपेंड और टेकओवर करने की कोशिश कर रहा था तब निवेशकों ने मेरा साथ दिया। लेकिन जैसे ही कंपनी पर संकट के बादल छाए वैसे ही सभी निवेशक पीछे हट खड़े हुए।
हालांकि, कंपनी के फाउंडर ने भरोसा जताया है कि कंपनी जल्द ही संकट की स्थिति से बाहर आने में कामयाब होगी। बता दें कि जब से बायजू संकट में आया है तब से यह पहली बार है जब कंपनी के फाउंडर सामने आए। जी हां, बायजू रवींद्रन दुबई के घर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह सभी बयान दिये हैं।
मैनेजमेंट बदलने की हो रही थी मांग
बायजू रवींद्रन ने कहा कि निवेशक बिना कोई प्लान के मैनेजमेंट बदलने की मांग कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 के बाद से कंपनी में केवल हम लोगों ने ही निवेश किया है। इसके आदगे उन्होंने यह भी बताया कि Prosus समेत कई निवेशकों ने पिछले 4 से 5 सालों में कोई निवेश नहीं किया है।
Prosus जैसे निवेशकों ने एक समय के बाद कंपनी में अपने निवेश को राइट ऑफ कर दिया। बता दें कि संकट से पहले बायजू देश की सबसे बड़ी वैल्यू कमांड करने वाली स्टार्टअप कंपनी थी। कंपनी पर जैसे ही संकट के बादल मंडराए उसके तुरंत बाद कंपनी के तीन डायरेक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद कंपनी को फंड जुटाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते