भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली जान से मारने की धमकी
राजस्थान में लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भजनलाल सरकार के एक कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बात दें कि राजस्थान की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को ये धमकी मिली है। उन्हें इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
इस संबंध में उन्होंने एसपी और कलेक्टर को फोन पर इसकी जानकारी दी है। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली धमकी के बाद कोटड़ा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस देगी ऑफिशियल स्टेटमेंट
हालांकि इस मामले पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने भी इस संबंध में अभितक आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक बार आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली है ये धमकी
खबरों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली धमकी में लिखा कि राजनीति एक तरफ होती रहेगी, लेकिन तू बाबूलाल खराड़ी समय रहते सुधर जा और समय रहते नहीं सुधरा तो तू थोड़े ही दिन का मेहमान है, बिना फितरत किए मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें आदिवासियों को लेकर ये बड़ी धमकी दी गई है। इस संबंध में उदयपुर पुलिस भी भी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिली। इस धमकी के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप