लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
जयपुर । लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा राजस्थान में कुछ जातिगत समीकरण और साधना चाहती है, इसी के चलते मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए चेहरे लाए जा सकते हैं और एक महिला राज्य मंत्री को कैबिनेट स्तर तक प्रमोट किया जा सकता है। इसमें अनुसूचित जाति से महिला बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार का नाम चर्चा में है।मंत्रिमंडल में एक चेहरा भरतपुर संभाग से भी लिया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद भरतपुर से आते हैं लेकिन उनका निर्वाचन क्षेत्र जयपुर है। उनके अलावा मंत्रिमंडल में भरतपुर संभाग से 2 मंत्री और हैं, जिनमें सवाई माधोपुर से डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और नगर से जवाहर सिंह बेढम सरकार में मंत्री हैं।
भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में भरतपुर के साथ ही अलवर ग्रामीण की कठूमर सीट भी आती है। वहीं भरतपुर संभाग में इस बार विधानसभा चुनावी नतीजों की बात करें तो संभाग के चार जिलों में से भरतपुर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं धौलपुर में बीजेपी का सफाया हो गया। बाकि दो जिलों करौली और सवाई माधोपुर में में दो-दो सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत हुई। भरतपुर की 7 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा जीती, एक पर भाजपा की बागी निर्दलीय ऋतु बनावत और एक सीट आरएलडी के खाते में आई। इसलिए खासी संभावना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में भरतपुर संभाग से किसी चेहरे को लिया जाए।
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने आएलडी से गठबंधन किया है। इसी के चलते संभावना है कि बतौर नजराना मंत्रिमंडल का एक पद आरएलडी के खाते में चला जाए। पिछली बार आरएलडी का गठबंधन कांग्रेस के साथ था तो भरतपुर से सुभाष गर्ग को सरकार में मंत्री पद दिया गया था, ऐसे में संभावना है कि पिछली गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके सुभाष गर्ग को ही इस गठबंधन में भी आजमाया जाए। हालांकि भाजपा इस तरह के प्रयोग कम करती है लेकिन पिछली बार यह सीट गठबंधन के पास ही थी और कोई भी दल जब नए गठबंधन में जाता है तो अपनी पुरानी स्थिति से नीचे नहीं जाना चाहता।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके