CGST विभाग में घूसखोरी का बड़ा खुलासा, CBI ने दो अधिकारियों को दबोचा
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पहले मामले में सीबीआई ने गिरिडीह में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग के एक सुपरिंटेंडेंट और एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों पर एक कारोबारी से घूस मांगने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई 20 मई को मिली एक शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें आरोप था कि इन अधिकारियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) मिसमैच के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
धमकी देकर मांग रहे थे घूस, पहली किस्त लेते धराए
आरोपियों ने कारोबारी को यह धमकी भी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो उसका जीएसटी नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों के दफ्तर और घरों पर भी छापेमारी की। अब इन दोनों को धनबाद की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
कोलकाता में 50 लाख के घोटाले में सेना के कर्नल गिरफ्तार
इसी दौरान सीबीआई ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना के एक सेवारत कर्नल को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सैन्य अधिकारी आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (एओसी) में तैनात थे और कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित ईस्टर्न कमांड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कर्नल पर 50 लाख रुपये के भारी-भरकम रिश्वत घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में बीएनएस 2023 की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कर्नल पर सेना के टेंडर जारी करने में गड़बड़ी करने, बढ़े हुए या रुके हुए बिलों को पास कराने और घटिया सामान के सैंपल को मंजूरी देने जैसे कई संगीन आरोप हैं।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब