CBI निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का सेवा विस्तार, सरकार का फैसला
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया. सूद ने 25 मई, 2023 को दो साल के कार्यकाल के लिए सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला था.
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने सूद के कार्यकाल पर लिया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सोमवार को हुई बैठक में सूद के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस समिति में भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे. दोनों पीएमओ पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी. चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (एसीसी) ने 24 मई से एक वर्ष के लिए सूद के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी.
कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं प्रवीण सूद
प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. जब उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया था, तब वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर तैनात थे. वर्ष 1964 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जन्मे सूद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद 22 वर्ष की आयु में आईपीएस अधिकारी बन गए थे.
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात