सीबीएन का बड़ा एक्शन, ड्रग फैक्ट्री पर छापा
चित्तौड़गढ़ |नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान इकाई ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित एक गुप्त ड्रग निर्माण प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ और रसायन जब्त किए गए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन
उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि सीबीएन चित्तौड़गढ़ के तृतीय खंड की टीम को एक विशिष्ट और पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर सीबीएन चित्तौड़गढ़ के खंड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ-साथ निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
सुरजना गांव के पास एकांत मकान पर छापा
संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चित्तौड़गढ़ तहसील के सुरजना गांव से दूर स्थित एक एकांत बड़े मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।
भारी मात्रा में मादक पदार्थ और रसायन बरामद
तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कुल 5.894 किलोग्राम मनोदैहिक पदार्थ बरामद किए। इनमें 107 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर, 3.961 किलोग्राम मेफेड्रोन कच्चा माल, 1.826 किलोग्राम एल्प्राजोलाम पाउडर शामिल है। इसके अतिरिक्त, मेफेड्रोन के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 200 किलोग्राम रसायन, अत्याधुनिक प्रयोगशाला उपकरण तथा मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है।
अवैध निर्माण का खुलासा, एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इसी परिसर में अवैध रूप से मेफेड्रोन का निर्माण कर रहा था। सभी जब्त सामग्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कब्जे में लिया गया है।
पूरे नेटवर्क की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध निर्माण के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। यह कार्रवाई समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां