केंद्रीय ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने PM मोदी की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखा
केंद्रीय ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देने के फैसले का स्वागत किया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की है।
बोर्ड के प्रवक्ता सैयद मुजफ्फर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उलेमा बोर्ड ने विवादास्पद बयानबाजी करके देश का माहौल खराब करने वालों को चुनावों टिकट नहीं दिए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए भाजपा का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विवादास्पद बयान देने वालों को चुनावों में दरकिनार किया जाना प्रधानमंत्री की 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' सोच को मजबूत बनाता है।
ध्यान रहे कि भाजपा ने इन चुनावों में विवादास्पद बयानबाजी की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले सांसदों के टिकट काट दिए हैं और नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने इन चुनावों में एनडीए के लिए इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी