29 के बाद बारिश के आसार
जयपुर । प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान औसत से 2 से 3 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 मार्च को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री (औसत से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29-30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 29 मार्च को जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 मार्च को भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश के साथ मौसम बदल सकता है। विभाग ने 29 मार्च को अलवर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर, वहीं 30 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला