भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन
रायपुर: प्रदेश में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में केन्द्रों का संचालन 6 घंटे के स्थान पर 4 घंटे किया जाएगा। ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग के सरगुजा जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि गर्मी समाप्त होने के पश्चात 1 जुलाई 2025 से पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 9:30 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक 6 घंटे के लिए किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान