ED कार्रवाई के दौरान बवाल! विजयन के घर के बाहर हिंसा, टीम की गाड़ी में तोड़फोड़
तिरुवनंतपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर पर छापेमारी (Red) करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर सीपीआई (CPI) समर्थकों ने हमला कर दिया। ED की 12 सदस्यों वाली टीम ने बेकरी जंक्शन इलाके में स्थित विजयन के घर समेत कुल 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग (पैसे की हेराफेरी) के मामले में यह कार्रवाई की। जिस समय यह छापेमारी हुई, पूर्व मुख्यमंत्री और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद था।
भीड़ ने ED की गाड़ियों को घेरा और की तोड़फोड़
जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों और सीपीआई कार्यकर्ताओं को इस छापेमारी की खबर मिली, सैकड़ों की तादाद में लोग विजयन के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। छापेमारी खत्म होने के बाद जब ED की टीम बाहर निकली, तो उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ियों और सुरक्षाबलों पर कांच की बोतलें और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
सुरक्षाबलों ने अफसरों की कारों को भीड़ से सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ ने ईंट-पत्थरों से कारों के शीशे (विंड शील्ड) तोड़ दिए, दरवाजों पर लातें मारीं और लाठियों से भी हमला किया।
क्यों हुई पूर्व मुख्यमंत्री के घर ED की रेड?
दरअसल, ED की यह कार्रवाई पिनारई विजयन की बेटी टी. वीना की कंपनी 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस' (Exalogic Solutions) से जुड़ी हुई है। आरोप है कि 'कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड' (CMRL) नाम की कंपनी ने साल 2018-19 के दौरान वीना की कंपनी को हर महीने के भुगतान (मंथली पेमेंट) के तौर पर कुल ₹1.72 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन इसके बदले में एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस कंपनी ने CMRL को कोई भी सर्विस या सेवा नहीं दी थी।
इनकम टैक्स की जांच के बाद शुरू हुआ मामला
ED को शक है कि दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह करोड़ों का लेनदेन पूरी तरह संदिग्ध है और यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हो सकता है। आपको बता दें कि इस भुगतान को लेकर सबसे पहले इनकम टैक्स (आयकर) विभाग ने सवाल उठाए थे। बाद में इनकम टैक्स की उसी रिपोर्ट को आधार बनाकर अब ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपनी जांच और छापेमारी शुरू की है।
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप