रायपुर के मौदहापारा में बवाल, पथराव और तलवारें लहराईं
राजधानी रायपुर| में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. मौदहापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, तलवारें और पत्थरबाजी हुई. मुस्लिम युवकों और रक्सेल गैंग के बदमाशों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है|
रायपुर में दो पक्षों के बीच बवाल, पथराव और तलवारें लहराई
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली अपनी बाइक पर निकले थे. इसी दौरान रास्ते में रक्सेल गैंग के रवि रक्सेल, अभय, हर्ष समेत कुछ लड़के मिल गए. दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहा-सुनी होने लगी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया|
इधर, जैसे ही खबर दोनों पक्षों के लोगों को हुई तो दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पत्थराव कर दिया. कुछ लोगों ने इस दौरान चाकू और तलवारें भी लहराई|
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया. किसी तरह की अशांति न फैले इसके लिए तीन थानों की पुलिस बुलाई गई. मौके पर एडिश्नल डीसीपी, दो एसीपी समेत क्राइम की टीम भी मौजूद थी. घटना में घायल कुछ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं|
एक साल पहले भी अल्ताफ ने रवि पर किया था हमला
जानकारी के अनुसार पिछले साल ठीक रमजान के समय मो.अल्ताफ और राशिद अली ने रवि रक्सेल और उसके साथी पर चाकू से हमला किया था. घटना के बाद अल्ताफ और राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था|
जेल से छूटकर आने के बाद दोनों रवि और उसके साथियों को देखकर हंसते थे. सोमवार को भी ऐसा ही हुआ. इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और रवि ने साथियों के साथ मिलकर अल्ताफ और राशिद पर चाकू से हमला कर दिया|
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील