Dausa में केमिकल टैंकर पलटा, दोनों ओर ट्रैफिक जाम
दौसा। जिले में शुक्रवार रात जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई, जिससे हाइवे और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
रात दो बजे हुआ हादसा
हादसा महवा उपखंड के मौजपुर गांव के पास करीब 2 बजे हुआ। यह बालाहेड़ी थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। टैंकर पलटने और आग लगने की सूचना मिलते ही बालाहेड़ी और महवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर से मार्ग बंद कर दिया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं। साथ ही भरतपुर से जयपुर की ओर आ रहे वाहनों को भरतपुर बाईपास और बालाजी मोड़ पर रोक दिया गया।
साबुन बनाने के केमिकल से भरा था टैंकर
बालाहेड़ी थाना पुलिस अधिकारी ताराचंद मीणा ने बताया कि साबुन बनाने के केमिकल से भरा यह टैंकर पलटा था। आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया और यातायात सुचारू किया गया।
हादसे वाले जगह पर था पेट्रोल पंप
हादसे के स्थान के पास एक पेट्रोल पंप भी था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। टैंकर ड्राइवर पवन कुमार और रामकृपाल राम प्रकाश (निवासी बेराटन पुरवा, कानपुर) हल्की चोटें आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। फिलहाल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर तैनात हैं और टैंकर हटाने का काम जारी है।
दोनों दिशाओं में लग गईं लंबी कतारें
नेशनल हाईवे पर वाहनों को रोके जाने के कारण दोनों दिशाओं में लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह खुलने पर यात्री राहत की सांस ले सके।
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत