चीन-भारत संबंधों में आएगा सुधार: चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में सुधार आएगा, क्योंकि दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए राजी हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया को बताया कि मोदी-जिनपिंग के बीच संबंधों को बेहतर करने पर आम सहमति बनी है। मीडिया ने जब जियान से सवाल किया कि बीजिंग इस बैठक को किस तरह से देखता है, तो लिन ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखने और संभालने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।
चीन का संवाद और सहयोग बढ़ाने पर जोर
लिन ने कहा, चीन संवाद और सहयोग को बढ़ाने, आपसी भरोसे को मजबूत करने, मतभेदों को खत्म करने और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर विकास के पथ पर लाने के लिए तैयार है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त और सैनिकों की वापसी पर सोमवार के भारत-चीन समझौते का समर्थन किया। लिन ने कहा कि दोनों पक्ष मोदी-जिनपिंग की बैठक को रचनात्मक और महत्वपूर्ण मानते हैं।
मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
फाल्गुन मास में हुआ था भगवान शिव का विवाह, जानें धार्मिक मान्यता
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी
मोहन सरकार का दावा, बजट 2047 का विजन, विपक्ष ने आंकड़ों का खेल बता ऐसे खोली पोल
शहडोल में हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, रात में पाइप के सहारे नीचे उतरती दिखी