दिसंबर में चीन का निर्यात 2.3 प्रतिशत बढ़ा
हांगकांग । चीन में लगातार दूसरे दिसंबर में महीने निर्यात में थोड़ी वृद्धि हुई, जो 2023 में असमान सुधार को रेखांकित करता है। सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में निर्यात सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 303.6 अरब डॉलर हो गया। यह इस बात का संकेत है कि साल की शुरुआत में महीनों की गिरावट के बाद मांग बढ़ी। आयात भी दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 228.2 अरब डॉलर हो गया। नवंबर में इसमें 0.6 प्रतिशत की से अधिक गिरावट आई थी। चीन दिसंबर में कुल व्यापार अधिशेष 75.3 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर के 68.3 अरब डॉलर से 10.1 प्रतिशत अधिक है। उप निदेशक वांग लिंगजुन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निरंतर सुस्त बाहरी मांग अब भी निर्यात वृद्धि को रोकने का मुख्य कारक है। संरक्षणवाद और एकतरफावाद जैसे कारकों का भी निर्यात पर प्रभाव पड़ता है, जिससे अब भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चीन में दिसंबर में उपभोक्ता कीमतों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। लगातार तीसरे महीने इसमें गिरावट दर्ज की गई। चीन का दिसंबर के लिए उत्पादक मूल्य सूचकांक में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। यह उन कीमतों को मापता है जो कारखाने थोक विक्रेताओं से वसूलते हैं। इसमें लगातार 15वें महीने गिरावट आई है। जापान, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार में इस वर्ष गिरावट आई। यूरोप और एशिया में फेडरल रिज़र्व तथा केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पिछले साल ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करने के बाद से चीनी निर्यात की मांग कमजोर रही है। चीन का संपत्ति क्षेत्र अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है, बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स भारी मात्रा में कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान