एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट की उनियारा विधानसभा में जनसभा करेंगे। यह जनसभा सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित है। टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा ने निवर्तमान सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने उनियारा विधायक हरीश मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का प्रचार कल शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर चुनाव होने हैं। टोंक-सवाई माधोपुर सीट बीजेपी के लिए बेहद कांटे के मुकाबले वाली बताई जा रही है। भाजपा प्रत्याशी जौनपुरिया का कहना है कि मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए यहां करीब एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटेगी। वहीं जनसभा की व्यवस्थाओं को देख रहे बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि मोदी की सभा के लिए यहां तीन डोम बनाए गए हैं और करीब 60 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर बीजेपी के तमाम नेता टोंक में डटे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुखबीरसिंह जौनपुरिया के अलावा राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, राजेंद्र राठौड़, टोंक जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता सहित कई नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक का जिक्र कर सकते हैं मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इस जनसभा में भारतीय सेना द्वारा पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र भी कर सकते हैं। पहले चरण के प्रचार के दौरान चूरू की जनसभा में भी मोदी ने इस एयर स्ट्राइक का जिक्र किया था। करीब पांच साल पहले पुलवामा हमले के बाद 23 फरवरी 2019 में पीएम मोदी मोदी टोंक आए थे और आतंकवाद के खिलाफ भाषण दिया था। उसी रात को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल