सीएम भजनलाल ने किया सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न विभागों की ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा सबसे पहले हड्डी रोग विभाग की ओपीडी पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मौजूद थे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, जांच व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी विभागों की ओपीडी में आवश्यक जांच सुविधाएं और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराएं, ताकि मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को जिस विभाग में उपचार मिल रहा हो, वहीं पर उसकी जांच और दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी को धन्वंतरि ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बैठने, छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसएमएस अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान है, जहां राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज करने आते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए सेंट्रल एसी जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मरीजों से मिले फीडबैक से पता चलता है कि अस्पताल में कई क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, लेकिन सुधार की संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा) गायत्री राठौड़, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल