सिंगापुर से आए प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम भजनलाल
जयपुर । भाजपा की सत्ता और संगठन की रीति ओर नीति को जानने के लिए सिंगापुर सरकार का प्रतिनिधिमंडल 3 दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय कांफ्रेंस हॉल में सिंगापुर से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की साथ ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया इस अवसर पर उनके साथ राजस्थान में निवेश की असीम संभावनाओं, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना एवं नवाचार के विषय में विस्तृत चर्चा की, साथ ही सभी प्रतिनिधियों को आगामी समिट में सादर पधारने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे। सिंगापुर के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया और राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराया. प्रतिनिधिमंडल स्वागत अभिनंदन से अभिभूत नजर आया. इस दौरान राजस्थान की संस्कृति और कलाओं के बारे में उन्हें बताया. साथ ही यहां लोक कलाकारों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं गई, जिसमें स्वर्णिम राजस्थान की झलक देखी गई. बता दें कि सिंगापुर सरकार के मंत्री, सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल भजपा सरकार और संगठन के तालमेल का अध्ययन करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को समझने के लिए अब विदेशों की राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा को जानो पहल की निरंतरता में सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शाम को राजधानी जयपुर पहुंचा है. यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में तीन दिन तक सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का अध्ययन करेगा।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो