विधानसभा में विधायकों को लेकर सीएम भजनलाल ने बोल दी बड़ी बात
जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र की बैठकें शुरू होने से पहले बुधवार को अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में विधान सभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा की बैठकें शुक्रवार से आरम्भ होगी। बैठक में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग करने और सार्थक बहस में अपनी बात समय सीमा में रखने के लिए कहा है।देवनानी ने कहा कि सदस्य सदन में मर्यादित व्यवहार करें और वैल में नहीं आएं। सभी सदस्यों को नियमों के अनुसार बोलने का मौका मिलेगा। विधान सभा का सदन अधिक से अधिक दिन चले इसके लिए सभी दलों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधान सभा के सभी सदस्यों की है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सभी दलों को चर्चा के लिए नियमानुसार समय आवंटित किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा सदस्यों की बातों को गम्भीरता से लिया जाएगा: भजनलाल शर्मा
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सदन में अपनी—अपनी बात रखने के लिए पक्ष व प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों की भावना एक समान ही होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सदस्यों की बातों को गम्भीरता से लिया जाएगा। सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण भी कराया जाएगा। उन्होनें कहा कि स्वस्थ आलोचनाओं से कार्य में नवीन गति आती है।
राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की यह ऐतिहासिक पहल: जोगाराम पटेल
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की यह ऐतिहासिक पहल है। सदन संचालन में इस सर्वदलीय बैठक के दूरगामी सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होनें बैठक में उपस्थित होने वाले पक्ष व प्रतिपक्ष के नेतागण का आभार ज्ञापित किया।
महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर
Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव