पहलगाम हमले के बाद सीएम भजनलाल का बड़ा बयान, जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
जयपुर। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले मे 27 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। जयपुर में सरकार की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपको बतों कि अभी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतंकी हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति है और इस घृणित हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों से बच नहीं पाएगा।
पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है: अशोक गहलोत
वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए कायरना हमले की भत्र्सना करता हूं। पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है तथा पीडि़त परिवारों के साथ पूरी तरह से साथ में खड़ा है। उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि बैसरन घाटी, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में राजस्थान के एक पर्यटक की दु:खद मृत्यु एवं 12 अन्य लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा