राजस्थान में बढ़ी ठंड, नागौर बना सबसे ठंडा शहर
जयपुर|राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर सर्दी का जोर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले तीन–चार दिन प्रदेश में सर्द हवाएं चलने, कोहरा छाने और आंशिक बादल रहने की संभावना है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू सहित कई शहरों में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शेखावाटी अंचल में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा, जबकि दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, नागौर, सीकर और बीकानेर में हल्के बादल छाए रहे। वहीं जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में धुंध के कारण धूप कमजोर रही, जिससे तापमान में और गिरावट आई। जयपुर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली, सीकर, नागौर और फतेहपुर सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। नागौर में पारा सबसे नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का असर जारी है। 3 फरवरी को बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद जालोर में 27.9, जोधपुर में 27.7, चित्तौड़गढ़ में 26.6 और जैसलमेर में 26.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा, जबकि अजमेर में 24.5 और बीकानेर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नागौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.7, पिलानी और पाली में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर में न्यूनतम तापमान 7, चूरू में 7.4 और झुंझुनूं में 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक