9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
जयपुर । प्रदेश भर में सर्दी तेज होने लगी है प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा हाड़ कंपाने वाली सर्दी और कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया माउंट आबू में सुबह ओस की बूंदों के साथ बर्फ की परते जमी हुई नजर आई. वहीं, मौसम विभाग ने करीब 9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है भरतपुर, अलवर, करौली, कोटा, टोंक, बूंदी, चूरू, गंगानगर हनुमानगढ़ जिले में शीतलहर का अलर्ट है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है ठंडी हवा और कोहरे के कारण सर्दी तेज हो गई है. हनुमानगढ़, गंगानगर, सीकर, झुंझुनू, चूरू समेत अन्य जगहों पर ज्यादा कोहरा देखने को मिला. कोहरे के चलते ठंडी हवा चलना शुरू हो गई. सबसे कम तापमान सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और बीकानेर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश में ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 25 डिग्री से नीचे रहा माउंट आबू समेत कई जगहों पर पेड़-पौधों और वाहनों पर बर्फ की परते जमी हुई नजर आई. माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसके कारण ओस की बूंदें भी बर्फ के रूप में तब्दील हो गई।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक