कलेक्टर ने एक्सीडेंट फ्री सड़क विकसित करने के दिये निर्देश
जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक ली तथा अधिकारियों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पुराने साइनेज को हटाकर नये साइनेज लगाने, यातायात नियमों की पूर्ण पालना करवाने, एक्सीडेंट फ्री सड़क चिन्हित और विकसित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राजमार्गों पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर एव जयपुर ग्रामीण जिले में एक्सीडेंट फ्री सड़क को चिन्हित एवं विकसित करने के भी निर्देश दिये ताकि उन्हें आदर्श सड़क के रूप में पहचान दिलाकर अन्य सड़कों एवं राजमार्गों पर भी सुगम यातायात की व्यवस्था करें एवं दुर्घटना रोका जाना सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने जयपुर जिले के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर भारत सरकार के नये नोटिफिकेशन के अनुसार स्पीड लिमिट के साइनेज बोर्ड लगाने, राजमार्गों के प्रोटोकॉल के अनुसार चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निवारण करने , जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और राजमार्गों पर अनाधिकृत पार्किंग हटाने, रिफ्लेक्टिव टेप के उल्लंघन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि