कलक्टर ने किया उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ संवाद
जयपुर । जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिलों की जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 8 नवंबर 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया जाएगा। मीट के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जिले के उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार ने 22-गोदाम एवं सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों एवं निवेशकों से संवाद किया।बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए औद्योगिक संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया की, इन्हें उचित फोरम के माध्यम से निदान कराने के प्रयास किए जायेंगे। बैठक में लघु उद्योग भारती से श्रीमती अंजु सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, अनिल खुराना तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने सभी को राइजिंग राजस्थान इंवेस्टर मीट में होने वाले एमएसएमई कॉन्क्लेव की जानकारी दी। बैठक में जयपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सारड़ा द्वारा 1400 करोड़ के एमओयू निष्पादित करने की सहमति बनी।
रीको से आर. के. रोहिल्ला द्वारा रीको के नए औद्योगिक क्षेत्र कुंजबिहारीपुरा, थोलाई, मातासूला, इत्यादि की जानकारी प्रदान की। महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जयपुर (शहर) श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं एवं ओडीओपी की जानकारी दी। बैठक में सचिव श्री राकेश शर्मा द्वारा धन्यवाद देते हुए एमओयू निष्पादन के लिए कहा की 1400 करोड़ तो शुरुआत है, वे राज्य सरकार को निवेश आकर्षित करने के लिए इससे कई गुना निवेश बाबत् प्रयास करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि