कांग्रेस व भाजपा कर रही नकारात्मक राजनीति-मायावती
लखनऊ । यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। पार्टियां के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, भाजपा और कांग्रेस महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय ये पार्टियां चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ ‘नकारात्मक राजनीति’ में व्यस्त हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गए वादे ईमानदारी से पूरे नहीं किए जा रहे हैं। क्योंकि, वादे केवल लोगों को गुमराह करने के लिए किए जाते हैं। सरकार बनने के बाद नेता इसे भूल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों पर खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में वादाखिलाफी के आरोप लग रहे हैं। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनने के बाद भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए श्जुगाड़ की राजनीतिश् में लग जाती है। कहा कि बसपा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बल्कि, करोड़ों गरीब, उत्पीड़ित और बेरोजगार लोगों के लिए ईमानदारी से काम करती है। उन्होंने कहा कि ‘आज करोड़ों लोगों का जीवन व्यापक गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी और कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से जूझ रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आमजन को रोजगार की सख्त जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा प्रदान की गई नौकरियों की संख्या, अब तक सपा और भाजपा सरकारों द्वारा प्रदान किए गए संयुक्त रोजगार से अधिक है।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई