कांग्रेस डबल डिजिट में जीत रही है सीटे-गहलोत
जयपुर । प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला है गुजरात दौरे पर रवाना होने से पहले गहलोत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पता नहीं कहां से मंगलसूत्र और भैंस लेकर आ गए पीएम मोदी के इन दिनों अजीबो गरीब बयान आ रहे हैं. वे बोल रहे हैं कि दो भैंस होगी तो एक भैंस कांग्रेस ले लेगी यह क्या बयान है? हमारी कांग्रेस सरकार ने तो दो गाय और दो भैंस का बीमा किया था. वे पता नहीं कहां से मंगलसूत्र लेकर आ गए, कहां से भैंस लेकर आ गए? क्या-क्या स्टेटमेंट दे रहे हैं?
गहलोत ने कहा कि पूरे देश में लोगों में आक्रोश है, लोगों को हंसी भी आ रही है कि हो क्या रहा है. वहीं, अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि आलाकमान तय करेगा कि किसे कहां से चुनाव लड़वाना है. राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन के सवाल पर गहलोत ने दावा किया कि यहां कांग्रेस डबल डिजिट में सीट जीत रही है प्रदेश की 22 सीटों पर खुद गया हूं. मुझे मालूम है कि कांग्रेस दो अंकों में सीट लाएगी साथ ही अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि ये लोग 400 पार का दावा कर रहे हैं. लेकिन जो माहौल है. उसमें अगर इनकी सरकार चली भी जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं कर सकते जिसका कोई तुक नहीं है. कांग्रेस मेनिफेस्टो का मुस्लिम लीग से क्या संबंध है. उसमें जो गारंटी दी गई है. उन्होंने उस पर बहस शुरू कर दी. पहली बार देख रहा हूं कि मोदी के खुद के मेनिफेस्टो में कुछ नहीं है. उसमें कोई दम नहीं है और वह कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जो शानदार मेनिफेस्टो है. उसमें यह निचोड़ है कि देश क्या चाहता है. हम कुछ कहना चाहते हैं. वह कुछ और बोलते हैं. उसका क्या जवाब दें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप