कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा
जयपुर । जिस महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी, उसी मुद्दे पर सदन में भजनलाल सरकार घिरी हुई दिखाई दी प्रश्न काल के दौरान महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ विपक्ष के सवालों पर सत्ता पक्ष ने कहा कि पिछले 6 महीने में 6 फीसदी महिला अपराध कम हुआ है इसके साथ महिला सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा बड़ा दी है. सत्ता पक्ष के जवाब पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार सदन में गलत आंकड़े पेश कर गुमराह करने की कोशिश हो रही है. जबकि 40 फीसदी से ज्यादा मामले बढ़े हैं. इसके बाद सदन में हंगामा बरपा रहा. इसी हंगामे के बीच सदन में प्रश्न काल की कार्यवाही जारी रही।
विधायक इंदिरा मीणा ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नई सरकार के बनने के बाद हुए महिला अपराध के आंकड़ों की जानकारी मांगी और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से की जा रही व्यस्व्था पर सवाल लगाया जवाब में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में मौजूदा सरकार में महिला अपराध में 6 फीसदी की कमी आई है. इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जिन स्थानों पर महिलाओं की आवाजाही ज्यादा है, जिसमें सिनेमौल, शॉपिंग मोल, स्कूल-कॉलेज, भीड़भाड़ वाले बाजार शामिल हैं. वहां पर पुलिस की संख्या बड़ा दी है इसके बाद इंदिरा मीणा का सवाल,कांग्रेस के समय महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कई काम हुए थे. 20 हजार से अधिक प्रकरण सामने आ चुके हैं. भाजपा कहती है अब नहीं सहेगा राजस्थान, अब क्या राजस्थान सहने के लिए मजबूर है?, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब में कहा,2023 से 2024 के केस को लेकर बताता हूं, हमारी सरकार आते ही 6 प्रतिशत अपराध महिला उत्पीड़न को लेकर कम हुए है.इसके बाद मीणा ने कहा कि डिम्पल मीणा के प्रकरण की सीबीआई की जांच कराई जाएगी, क्योंकि पुलिस अभी उस मामले अलग-अलग बयान दे रही है. जबकि परिजन और सामाजिक संगठन धरना दे रहे हैं. इसका खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि 2022 में 22074 हजार मामले दर्ज हुए. 2023 में 21 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए. इसके बाद सदन में पक्ष-विपक्ष में हंगामा हो गया. मंत्री ने कहा कि पिछले सालों में जनसंख्या बढ़ी है लेकिन अपराध के आंकड़े 6 फीसदी कम हुए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई