नकारात्मक राजनीति से कांग्रेस को बचना चाहिए: पटेल का सुझाव
जयपुर । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने के मामले में पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति नहीं करनी चाहिए।
जोगाराम ने गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि कोई देश लिखित में समर्थन या विरोध नहीं करता है. एक भी देश ने भारत की कार्रवाई का खंडन नहीं किया है. इसे गलत नहीं बताया. सभी देश आतंकवाद के खिलाफ हैं. मंत्री पटेल ने कहा कि तुर्कीये का बहिष्कार लगातार जारी रहेगा. पाकिस्तान को तुर्की ने अपने ड्रोन दिए थे, ऐसे में उसको इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. हमारे व्यापारी और देश के लोग लगातार बहिष्कार जारी रखेंगे। डोटासरा की ओर से एसआई भर्ती रद्द करने के मामले में कल बयान दिया था कि आरएसएस ने भर्ती नहीं रद्द करने सुपारी ले रखी है. वहीं, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भर्ती परीक्षा रद्द करने के पक्ष में हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा इन दोनों के बीच में फंस गए. इस पर जोगाराम ने कहा कि आरएसएस का इस भर्ती से कोई लेना देना नहीं है. वह राष्ट्रभक्ति से जुड़ा संगठन है. कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति नहीं करनी चाहिए. कोर्ट पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन भर्ती पर सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा