चंद्रपुर को लेकर कांग्रेस उलझन में फंसी
चंद्रपुर । महाराष्ट्र में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चंद्रपुर लोकसभा सीट काफी चर्चित है. यहां पर बीजेपी ने शिंदे सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को उनके गृह जिले चंद्रपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं चंद्रपुर को लेकर कांग्रेस अब तक इसी उलझन में फंसी है कि किस उम्मीदवार को उतारे
कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीती अपनी इस इकलौती सीट को बचाने के लिए अब तक उम्मीदवार पर मुहर नहीं लगा सकी है. वैसे बीजेपी के लिए ये सीट काफी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 2019 के चुनाव में मोदी की लहर के बावजूद कांग्रेस के सुरेश धानोरकर ने बीजेपी के सांसद हंसराज अहीर को हरा दिया था.
बीजेपी ने चार बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर की जगह चंद्रपुर लोकसभा सीट जीतने के लिए अपने धुरंधर नेता और राज्य सरकार में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस के दावेदार आपस में ही लड़ते नजर आ रहे हैं तो बीजेपी में भी अंदरूनी नाराजगी से नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है. 19 अप्रैल को पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें चंद्रपुर सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प रहने वाली है.
चंद्रपुर लोकसभा सीट महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ इलाके में आती है. ये क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है. हालांकि 2019 से पहले यहां बीजेपी ने जीत की हैट्रिक बनाई थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर वापसी की थी.
अब बीजेपी ने अपने धुरंधर नेता और राज्य सरकार में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है. राज्य से संसद की दौड़ में मुनगंटीवार उत्साह से लबरेज हैं. उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि मोदी की लहर में जीत निश्चित है.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल