कांग्रेस आज करेगी लोकसभा चुनाव पर मंथन
भोपाल । लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में नियुक्त किए गए 29 समन्वयकों की बैठक आज दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।
31 जनवरी पर प्रत्याशी के नाम पर होना है चर्चा
कांग्रेस ने पूर्व और वर्तमान विधायकों को लोकसभा क्षेत्रों का समन्वयक बनाया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति ने इन्हें 31 जनवरी तक आवंटित लोकसभा क्षेत्र की बैठक करके संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर देने के लिए कहा है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। सभी समन्वयकों से कहा गया है कि एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें।
फरवरी में घोषित हो सकते हैं कुछ प्रत्याशी
प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ सीटों के प्रत्याशी फरवरी में घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक में समन्वयकों की चुनाव को लेकर भूमिका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा होगी।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा