चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऐसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्ड़ी, मदार गेट, डिग्गी बाजार, नला बाजार और ऐसे ही अन्य व्यस्ततम बाजारों में महिलाओंं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बाजार मेें खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओंं को राहत देने के लिए पिछले दिनों स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई थी। इस घोषणा के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिंक टॉयलेट के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू किया गया है। इसके तहत एक ही स्थान पर 22 लाख रूपए की लागत से 8 टॉयलेट बनाए जा रहे है। इनके निर्माण से पुरानी मण्डी, चूड़ी व नया बाजार में आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस