निगम ने 9 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की दो टीमों द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ 15 दिवसीय संयुक्त कार्यवाही के दौरान झारखण्ड महादेव तिराहा, क्वीन्स रोड, खातीपुरा तिराहा से लता सर्किल झोटवाडा अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया एवं सतर्कता शाखा की दूसरी टीम द्वारा पुलिस हैडर्क्वाटर लालकोठी के पश्चिम द्वार से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 9 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 2 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ 15 दिवसीय संयुक्त कार्यवाही के दौरान झारखण्ड महादेव तिराहा, क्वीन्स रोड, खातीपुरा तिराहा से लता सर्किल झोटवाड़ा से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया तथा सतर्कता शाखा की दूसरी टीम द्वारा पुलिस हैडर्क्वाटर लालकोठी के पश्चिम द्वार से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्यवाही के दौरान 2 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 9 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण नही करें अन्यथा नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन