भजनलाल सरकार में बढ़ते जा रहे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध: Ashok Gehlot
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में एक दुष्कर्म पीडि़ता द्वारा आत्महत्या करने की घटना पर दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भरतपुर में एक दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने से प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर ली। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और वो पीडि़ता को परेशान करते थे, जिससे तंग आकर पीडि़ता जान देने को मजबूर हो गई। मुख्यमंत्री के गृह जिले में ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक स्थिति है।
इस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे तमाम वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री की जनसुनवाई तक में फरियादियों ने आकर पुलिस द्वारा सुनवाई ना करने की शिकायतें दी हैं, परन्तु ऐसा लग रहा है कि पुलिस परवाह नहीं कर रही है। इसके कारण पीडि़त ऐसे खौफनाक कदम तक उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार
सेबी का नया सर्कुलर: क्या म्यूचुअल फंड योजनाओं की संरचना, नामकरण और पारदर्शिता में होगा बड़ा बदलाव? आइए समझें