18 साल से फरार बदमाश दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर वेस्ट पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे राकेश कुमार जांगिड़ (48) को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस की निगाहों से 18 साल तक बचता रहा यह बदमाश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागने की फिराक में था, जिसकी योजना पुलिस ने नाकाम की। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जिस अपराधी को 18 साल से फरार बताकर ढूंढ रही थी, वह बीते कुछ महीनों में दो आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठकर वीडियो बनवा रहा था और उन्हें गर्व से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था।
जांगिड़ को पकड़ने वाली जयपुर वेस्ट पुलिस का दावा है कि वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन हकीकत यह थी कि वह करीब 6 महीने पहले आईपीएस अधिकारी किशन सहाय और करीब एक साल पहले तत्कालीन मानसरोवर थानाधिकारी लाखन सिंह के साथ वीडियो बनाते हुए देखा गया था। इन वीडियो का इस्तेमाल वह अपनी धाक जमाने और लोगों के बीच अपनी पहुंच दिखाने के लिए करता था। सूत्रों के अनुसार, वह पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उनके साथ वीडियो बनवाता था और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर लोगों के बीच अपनी पहचान और प्रभाव बनाने का प्रयास करता था।
आरोपी जांगिड़ 2008-09 में दर्ज चार गंभीर मामलों में वांछित था। आरोपी जांगिड ने कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगे थे। पीड़ितों को न विदेश भेजा गया और न ही उनकी रकम लौटाई गई। इन शिकायतों के आधार पर थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के तहत तकनीकी सबूतों और खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा। गिरफ्तारी से बचने के लिए राकेश ने अपना पैतृक निवास छोड़ दिया था और जयपुर में भी लगातार पते बदलकर रह रहा था। इतना ही नहीं, उसने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर दूसरे पते से पासपोर्ट बनाया था, जिससे वह यूएई भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसकी योजना को नाकाम कर आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सभी मामलों में पुलिस पहले ही न्यायालय में चालान पेश कर चुकी थी, जबकि आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा