उपमुख्यमंत्री ने किया अलवर सांसद खेल महोत्सव समर कैंप का शुभारंभ
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ अलवर सांसद खेल महोत्सव समर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के ऊर्जावान, प्रतिभावान एवं उत्साही युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास का सशक्त आधार भी हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।दिया कुमारी ने विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में अपार प्रतिभा होती है, उन्हें केवल उचित अवसर और मंच प्रदान करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की भी बात कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अलवर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इसे और विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अलवर टाइगर मैराथन को टाइगर संरक्षण और पर्यटन से जोड़ने की पहल को भी सराहनीय बताया।अपने पसंदीदा खेलों के बारे में पूछे गए सवाल पर दिया कुमारी ने कहा कि बचपन से उन्हें बैडमिंटन, बास्केटबॉल और कबड्डी खेलना पसंद रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेल भावना विकसित होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल