गंगा में डूबे डिप्टी डायरेक्टर अब भी लापता
कानपुर । यूपी के कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर आदित्यवर्धन सिंह गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वो नदी में डूब गए। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। एसडीआरएफ भी लगी है। पीएसी, जल पुलिस आदि भी खोजबीन में जुटी है। 72 घंटे बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है।
उनके दोस्तों का कहना है कि उन लोगों ने तुरंत वहां मौजूद गोताखोरों से मदद मांगी थी लेकिन गोताखोरों ने पहले उन्हें 10 हजार रुपये देने को कहा। कैश न होने के कारण जब तक पैसे एक दुकानदार के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए तब तक देर हो चुकी थी। आदित्यवर्धन सिंह नदी में बह गए। यह मामला नानामऊ घाट का है। आरोप है कि अगर मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत रेस्क्यू शुरू करते तो आदित्यवर्धन को बचाया जा सकता था। उन्होंने पहले पैसे ट्रांसफर करवाए फिर रेस्क्यू में जुटे। तब तक आदित्यवर्धन नदी के बहाव में बह गये थे। आदित्यवर्धन की पत्नी महाराष्ट्र में जज हैं। उनके चचेरे भाई बिहार में सीनियर आईएएस ऑफिसर हैं। आस्ट्रेलिया से आदित्यवर्धन के माता-पिता और बहन कानपुर पहुंच गए हैं। अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पत्नी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल अधिकारी के गंगा में डूबने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देर रात आदित्यवर्धन सिंह की बॉडी नहीं मिली है। पुलिस-प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी नदी में उनकी तलाश कर रही है। कई किलोमीटर के एरिया को छाना जा रहा है। एडीसीपी अपनी टीम के साथ 2 दिन से घाट पर ही जमे हुए हैं। उनका कहना है गंगा में कई टीम में लगाई गई हैं सभी प्रयास किये जा रहे हैं। पीड़ित के परिजन और रिश्तेदार भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं।
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव