देवनानी ने गंगा दशहरा पर विधान सभा उद्यान में लगाया कल्पवृक्ष
जयपुर। राजस्थान विधान सभा उद्यान में गंगा दशमी 25 मई,सोमवार से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, शुक्रवार तक प्रतिदिन दो पौधे लगाये जायेंगे। इसके तहत विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा उद्यान में सोमवार को कल्प वृक्ष का पौधा लगाकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारम्भ किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी उद्यान में कल्प वृक्ष का पौधा लगाया।
स्पीकर देवनानी ने गंगा दशहरा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और लोक कल्याण की भावना को सुदृढ करता है। देवनानी ने लोगों का आह्वान किया है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें।
स्पीकर देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवनदायिनी प्रकृति का प्रतीक हैं। गंगा दशमी आध्यात्मिक आस्था के पर्व के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। जल स्रोतों का संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।
स्पीकर देवनानी ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे हरित अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति पूजन और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देती है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई