नववर्ष पर भक्तों ने किए ठाकुर जी के दर्शन
जयपुर । नई उम्मीद के साथ कैलेंडर वर्ष 2025 का बुधवार को आगाज हुआ नया साल सभी के जीवन में खुशियां लाए. हर दिल में उल्लास हो और पुराने दुख पीछे छूटे, इसी कामना को लेकर जयपुर वासी आराध्य गोविंद देव जी, मंदिर मोती डूंगरी गणेश मंदिर, ताड़केश्वर महादेव सहित विभिन्न मंदिरों में पहुंचे और यहां भगवान से मंगल कामना की साथ ही एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं भी दी।
गोविंद देव जी में ठाकुर जी की कपाट सुबह 4:15 बजे ही खुल गए. तभी से भक्तों का अपने भगवान के दर्शन कर मंगल कामना का दौर भी शुरू हो गया. मंदिर प्रबंधन की ओर से पहले दिन झांकियों के समय में बदलाव किया गया, ताकि श्रद्धालु अपने भगवान के दर्शन आसानी से कर सकें. इस दौरान भगवान का भी विशेष शृंगार किया गया. ठाकुर जी के समक्ष राष्ट्रीय वेधशाला पंचांग का वाचन भी किया गया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि ये नया साल सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, संपन्नता लेकर आए. देश विकास की राह पर आगे बढ़े और नई उम्मीद के साथ हर कदम उज्ज्वल हो, इसी मनोकामना के साथ साल के पहले दिन भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. युवाओं ने बताया कि किसी भी कार्य की शुरुआत भगवान के सानिध्य में और उनके आशीर्वाद के साथ करने से काम आसानी से संपन्न होता है, इसलिए नए साल की शुरुआत भी उन्हीं के दर्शन से की गई है नए साल में उनकी साल भर अच्छी पढ़ाई हो, रोजगार के द्वार खुले, इसकी भी भगवान से कामना की है।
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी', इंदौर नगर निगम ने मेट्रो कंपनी को भेजा 8 करोड़ का बिल
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश