जर्जर इमारत गिरी, एक व्यक्ति मलबे में दबा
जयपुर । राजस्थान में जयपुर के चांदपोल बाजार एरिया में पुरानी इमारत तोप खाना में देर रात डेढ़ बजे एक पुरानी जर्जर इमारत गिर गई। इससे कमरे में सो रहा एक व्यक्ति मलबे में दब गया। जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने मोहम्मद पुत्र मो इकबाल को मलबे से बाहर निकाला और एसएमएस लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना सीआई ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की चांदपोल बाजार तोप खाना में एक बिल्डिंग गिर गई है। इसमें कुछ लोगों के दबने की जानकारी मिल रही थी। जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस को भी जानकारी साझा की गई। सिविल डिफेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मलबे में दबे मोहम्मद रहीस को बाहर निकाला। उस दौरान उस की सांसें नहीं चल रही थीं। 108 की सहायता से उसे एसएमएस लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक इस मकान में अपने 4 भाइयों के साथ रहता था। बिल्डिंग का जो हिस्सा गिरा उस हिस्से में मोहम्मत इकबाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। घटना से 3 दिन पहले ही उसकी पत्नी और बेटा अकोला (महाराष्ट्र) चले गए थे। मोहम्मद की पत्नी अकोला की हैं।
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
Rajasthan को मिलेगा एक और नया एयरपोर्ट, विकास को रफ्तार