इस बीमारी से हुआ डायरेक्टर पार्थो घोष का निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक बेहद ही दुखद सामने आ रही है। नाना पाटेकर से लेकर माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर पार्थो घोष नहीं रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और सोमवार को 100 डेज डायरेक्टर ने आखिरी सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थो घोष के निधन से दुखी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। चलिए जानते हैं कौन हैं पार्थो घोष, कौन सी हैं उनकी सुपरहिट फिल्में और माधुरी दीक्षित ने उनके लिए क्या पोस्ट शेयर किया।
माधुरी दीक्षित ने लिखा- आपके किरदार बोलेंगे
माधुरी दीक्षित ने डायरेक्टर पार्थो घोष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए हम आपके हैं कौन एक्ट्रेस ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "पार्थो घोष एक ऐसे डायरेक्टर जिन्होंने कई ऐसे पल दिए हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपके किरदार हमेशा आपके लिए बोलेंगे, ओम शांति"।
रिपोर्ट्स की मानें तो 75 साल के पार्थो घोष पिछले कुछ समय से हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने डायरेक्टर पार्थो घोष के साथ फिल्म '100 डेज' में काम किया था, जो साल 1991 में थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी और मुनमुन सेन भी मुख्य भूमिका में थे। 35 साल पहले आई इस फिल्म का बजट 95 लाख था, लेकिन मूवी ने 8 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
इन सुपरहिट फिल्मों के बादशाह रहे हैं पार्थो घोष
पार्थो घोष का योगदान सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि बंगाली फिल्मों में भी रहा है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 100 डेज थी और पहली हीरोइन माधुरी दीक्षित थीं। इसके बाद उन्होंने गीत, दलाल, तीसरा कौन, अग्नि साक्षी, जीवन युद्ध, गुलाम-ए-मुस्तफा, खोटे सिक्के जैसी फिल्में बनाई।
उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में 100 डेज के अलावा तीसरा कौन है थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उनकी फिल्म दलाल और अग्नि साक्षी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसमें नाना पाटेकर ने काम किया। उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में नाना पाटेकर संग ही बॉलीवुड में बनाई।
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप