छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुलकर सामने आई कार्यकर्ताओं की नाराजगी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कांग्रेस की नाराजगी खुलकर सामने आई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से अब पार्टी संभल नहीं रही है। इसका एक और नजारा शुक्रवार को धमतरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की बैठक में दिखाई दिया। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा को लेकर जमकर भड़ास निकाली और हंगामा मचाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार ऐसी शिकायतें मुखर रूप में व्यक्त हो रही हैं, बावजूद एक परिवार की चाटुकारिता में लीन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व अनदेखा और अनसुना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का आक्रोश पहली बार सामने नहीं आया है। विधानसभा चुनाव के समय से लोकसभा चुनाव तक यह आक्रोश व्यक्त होता रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर अपमानित कर रहे हैं। उन्हें अपशब्द कह रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर रायपुर और धमतरी जिला कांग्रेस की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा, सरकार लोगों की सुरक्षा के प्रति उदासीन है। सरकार को मजबूर करेंगे की वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारे। भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है। लोगों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अंतरराज्यीय गैंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या