"Prince और Yuvika के बीच फिर हुआ विवाद, डिलीवरी वीडियो को लेकर चली तीखी बहस"
Prince Narula and Yuvika Chaudhary Fight: पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने. 19 अक्टूबर को उनके घर में बेटी आई. बेटी के जन्म के बाद से ही उनके बीच में अनबन की खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. प्रिंस ने एक वीडियो में बताया था कि युविका ने उनके बच्चे की डिलीवरी को लेकर बताया ही नहीं था.
अब 1 दिसंबर को युविका ने डिलीवरी डे का एक व्लॉग पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने प्रिंस और उनके परिवार को डिलीवरी डेट बताने के बारे में बात की. अब प्रिंस ने उनके व्लॉग पर पलटवार करते हुए एक पोस्ट किया है.
प्रिंस ने लिखा ये पोस्ट
प्रिंस ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया- कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलके सच्चे बन जाते हैं. और कुछ लोग चुप रह कर गलत साबित हो जाते हैं. इस जमाने में रिश्ते से ज्यादा व्लॉग जरूरी है. दुखद
बता दें कि युविका ने जो व्लॉग शेयर किया था इसमें उन्होंने अस्पताल जाने से पहले बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें ड्यू डेट से दो दिन पहले भर्ती होने के लिए कहा था. हालांकि, वो इंतजार करना चाहती थीं. क्योंकि प्रिंस को एक या दो दिन में शूटिंग से थोड़ा ब्रेक मिल जाएगा. युविका ने कहा कि वो प्रिंस को अपने साथ रखना चाहती थीं.
हालांकि, प्रिंस का कहना है कि युविका ने उन्हें डिलीवरी के बारे में बताया ही नहीं था. वो पुणे में शूटिंग कर रहे थे तो वहां उन्हें किसी से पता चला और फिर वो मुंबई पहुंचे.
प्रिंस ने अपना बर्थडे भी बेटी के साथ मनाया था. उन्होंने युविका के साथ की एक भी फोटो शेयर नहीं की थी. वहीं युविका ने भी उन्हें विश नहीं किया था.
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता